• Wed, Sep 2025

हाफिज सईद को भारत को सौंप सकती है पाक सरकार? बेटे तल्हा ने दिया जवाब, बताया क्या कर रहा है मुंबई हमले का मास्टरमाइंड

हाफिज सईद को भारत को सौंप सकती है पाक सरकार? बेटे तल्हा ने दिया जवाब, बताया क्या कर रहा है मुंबई हमले का मास्टरमाइंड

इस्लामाबाद: आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान सरकार की सिक्योरिटी में मजे से रह रहा है। ये खुलासा खुद हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने किया है। तल्हा ने कहा है कि हाफिज मोहम्मद सईद आराम से रहता है और उसको पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान सरकार कभी भी उसे भारत को सौंपने जैसी बात नहीं सोचेगी

तल्हा के इंटरव्यू का एक वीडियो क्लिप सामने आया है। इसमें तल्हा से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान सरकार दिल्ली की वर्षों पुरानी मांग को मानते हुए हाफिज सईद को भारत को सौंप सकती है। इस पर तल्हा ने कहा, 'पाकिस्तान सरकार किसी भी सूरत में इस तरह का कदम नहीं उठा सकती है। पाकिस्तानी एजेंसियां और सरकार अच्छे से जानती हैं कि सईद के बारे में इंडिया के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। इंडिया ने लंबे समय से हफिज सईद के खिलाफ प्रोपेगैंडा किया है। पाकिस्तान की सरकार कभी भी सईद को भारत को सौंपने की नहीं सोच सकती है। ऐसे में ये सवाल ही बेइमानी है।'