भारत के हाथों मिली शर्मिंदगी से बौखलाई पाकिस्तानी सेना, बलूचों पर उतार रही हार की खीझ, शुरू किया दमन चक्र
इस्लामाबाद: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बुरी तरह पिटने के बाद पाकिस्तानी सेना बौखला गई है। भारत के हाथों शर्मिंदगी उठाने वाली पाकिस्तानी सेना अब बलूचिस्तान में दमन पर उतर आई है। बलोच सूत्रों से पता चला है कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने बलूचिस्तान में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। कई क्षेत्रों में इंटरनेट और बिजली सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिससे बलूचिस्तान में लोगों के बीच संपर्क काटा जा सके