• Sat, Jun 2025

LPG सिलेंडर के दाम से क्रेडिट कार्ड और EPFO के नियम तक, 1 जून से होंगे कई बदलाव

LPG सिलेंडर के दाम से क्रेडिट कार्ड और EPFO के नियम तक, 1 जून से होंगे कई बदलाव

Money rule changes from 1 June 2025: एक जून से नए महीने की शुरुआत होने वाली है। इस नए महीने के पहले दिन से ही कई ऐसे नियम बदलने वाले हैं जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। उदाहरण के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव होगा। वहीं, ईपीएफओ, सेबी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी कुछ नियमों को बदला है। आइए विस्तार से जान लेते हैं।

एलपीजी के दाम
हर महीने की तरह एक जून को घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी तय किए जाएंगे। मई में कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कटौती की गई थी। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत भी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 14.50 रुपये घटा दी है। हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम पर यथावत थीं। अब कल यानी 1 जून को एलपीजी सिलेंडर की कीमत पर फैसला होगा। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी विमान ईंधन की कीमतों का भी निर्धारण होगा।

Expand article logo  पढ़ना जारी रखें

 होम पेज पर वापस जाएँ
EPFO 3.0
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जून के महीने में 3.0 एडिशन को लागू कर सकता है। इससे EPF सब्सक्राइबर्स को UPI और ATM के माध्यम से तुरंत PF फंड निकालने में सक्षम होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य निकासी की लंबी प्रक्रिया को खत्म करना है। इसके अतिरिक्त, ईपीएफ सदस्यों को यूपीआई प्लेटफॉर्म पर सीधे अपने भविष्य निधि शेष की जांच करने और अपने पसंदीदा बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने में सक्षम बनाएगी।