• Wed, Sep 2025

दो दिन अपहरणकर्ताओं के चंगुल में रही किशोरी ने घर पहुंचते लगाई फांसी, पुलिस पर गंभीर आरोप

दो दिन अपहरणकर्ताओं के चंगुल में रही किशोरी ने घर पहुंचते लगाई फांसी, पुलिस पर गंभीर आरोप

यूपी में सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी कुछ पुलिस अधिकारी बेहद गंभीर लापरवाहियों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला सोनभद्र में सामने आया है। यहां एक किशोरी को घर के पास से ही अगवा कर लिया गया। पिता ने पुलिस में शिकायत की लेकिन दो दिनों तक को एक्शन नहीं लिया गया। इस बीच किसी तरह अपहर्ताओं के चंगुल से भागी किशोरी घर पहुंच गई। उसने आपबीती सुनाई तो घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया था। बेटी की हालत देख घर वाले भी परेशान हो गए। अंतत: डरी सहमी किशोरी ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी की मौत के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

ㅤ ㅤㅤ
एड
ㅤ ㅤㅤ
ㅤㅤㅤ
call to action icon
बभनी के एक गांव में रहने वाली किशोरी सोमवार की रात ग्यारह बजे पानी लेने घर से निकली थी। इसके बाद वह गायब हो गई। किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की और बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया। परिजन आसपास बेटी की तलाश करते रहे। दो दिन बाद बुधवार की रात 2.30 बजे किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकल भागी किशोरी घर पहुंची।
यह भी पढ़ें- पति का मर्डर कर गई जेल, बाहर आने पर प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की हत्या

पिता के मुताबिक किशोरी ने चार लड़कों और एक महिला पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया। किशोरी ने बताया कि उसे एक कमरे में बंद करके रखा गया था। किशोरी बेहद डरी हुई थी और कुछ बता नहीं पा रही थी। उसका स्वास्थ्य खराब होने पर दवा उपचार भी कराया। पिता के मुताबिक उसकी बेटी ने एक किशोर पर उसके साथ रेप का भी आरोप लगाया है। बेटी की ऐसी हालत देख पिता और मां भी बार-बार अचेत हो जा रहे थे। एक तरफ माता-पिता की ऐसी हालत और दूसरी तरफ आरोपियों के डर से सहमी किशोरी ने शुक्रवार की सुबह घर के छत में लगे बल्ली से फांसी लगाकर जान दे दी।

ㅤ ㅤ
एड
ㅤ ㅤ
Hyundai India
call to action icon
किशोरी अपने माता पिता की एकलौती बेटी थी। बेटी की मौत की सूचना पुलिस तक पहुंची तो उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पिता का कहना है कि रेप और अगवा कर बंधक बनाने से बेटी बुरी तरह डरी हुई थी। पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।