यह हाईवे ऐतिहासिक ग्रांड ट्रंक रोड (Grand Trunk Road) का हिस्सा रहा है, जिसे शेरशाह सूरी ने बनवाया था। ताजनगरी आगरा से शुरू होकर यह राजमार्ग उत्तर प्रदेश को बिहार से जोड़ता है और व्यापार, आवागमन एवं आर्थिक गतिविधियों के लिए आज भी बेहद अहम भूमिका निभाता है।
कहाँ से शुरू होता है NH 19
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 (NH 19) उत्तर प्रदेश के आगरा से शुरू होता है। यह ऐतिहासिक ग्रांड ट्रंक रोड का हिस्सा रहा है। आगरा से निकलकर यह हाईवे फिरोजाबाद, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए बिहार, झारखंड और अंत में डंकुनी (पश्चिम बंगाल) तक जाता है।
भारत के किस राज्य में है सर्वाधिक टोल प्लाजा? जानें
NH 19 हाई लाइट्स 
लंबाई: लगभग 655 किलोमीटर
ऐतिहासिक महत्व: शेरशाह सूरी द्वारा बनवाये गए ऐतिहासिक ग्रांड ट्रंक रोड का हिस्सा
मुख्य जिले/शहर: आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली आदि
जुड़ने वाले राज्य: आगरा (यूपी) से शुरू होकर बिहार, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल में समाप्त होता है
NH 19 कहां से होता है शुरू और किस शहर तक जाता है? 
प्रारंभ बिंदु: आगरा (उत्तर प्रदेश)
अंत बिंदु: डंकुनी (पश्चिम बंगाल)
राज्यों में कितनी है लंबाई: (लगभग)
उत्तर प्रदेश – 655 KM
बिहार – 207 KM
झारखंड – 200 KM
पश्चिम बंगाल – 209 KM
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर जिनसे गुजरता है एनएच 19
NH 19 उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों से होकर गुजरता है। इनमें मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी और मुगलसराय (चंदौली) प्रमुख हैं, जो इसे आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं।
मथुरा
आगरा
फिरोजाबाद
इटावा
औरैया
कानपुर
फतेहपुर
प्रयागराज
भदोही
मिर्जापुर
वाराणसी
मुगलसराय (चंदौली)
भारत के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक:
NH 19 भारत के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में शामिल है। करीब 1,324 किलोमीटर लंबा यह मार्ग उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल—चार महत्वपूर्ण राज्यों से होकर गुजरता है। वर्ष 2010 में राष्ट्रीय राजमार्गों के नए नाम निर्धारण के बाद दिल्ली-आगरा मार्ग को एनएच 44 और आगरा-कोलकाता मार्ग को NH19 नाम दिया गया।
यूपी के किस जिले के रहने वाले हैं भारत के नए जैवलिन स्टार सचिन यादव? जानें यहां