मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को राज्य में भारी से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान समस्तीपुर में 44 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जबकि राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में और सबसे कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दरभंगा में रिकॉर्ड हुआ।
आपको बता दें दक्षिण-पश्चिम बिहार में मानसून 17 जून को प्रवेश किया था। सिर्फ दो दिनों में ही राज्य के सभी जिलों में पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 2024 में 20 जून को मानसून प्रवेश किया था और पूरे बिहार में 28 जून को प्रसार हुआ था। 2023 में भी 12 जून को ही समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दी थी। इसका फैलाव राज्यभर में 25 जून को हुआ था।
यह भी पढ़ें- झारखंड से छोड़े गए पानी से उफान पर सोन नदी, कई लोग डूबने से बचे; बाढ़ जैसे हालात
यह भी पढ़ें- जहानाबाद के बैराज से छोड़े गए पानी से उफान पर फल्गू, नालंदा में बाढ़ जैसे हालात
ㅤ ㅤ
एड
ㅤ ㅤ
Citroën India
call to action icon
वहीं नेपाल और झारखंड में लगातार हो रही बारिश से सूबे की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार की रात गंडक और कमला बलान चेतावनी स्तर से ऊपर बह रहा है। उधर, कोसी नेपाल के वीरपुर में लाल निशान के पार हो चुका है। बीते 24 घंटे में कई अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। जहानाबाद में भूतही नदी और नालंदा में लोकाइन नदी में फ्लैश फ्लड के कारण कुछ स्थानों पर जमींदारी और लघु बांध क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे आस-पास के इलाकों में पानी फैलने लगा है। है।