• Tue, Sep 2025

बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव से परेशान रहे

बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव से परेशान रहे

धर्मनगरी में बुधवार को सुबह से दोपहर तक बारिश से हाईवे, सर्विस लेन और शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे कांवड़ियों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। बारिश के कारण भगत सिंह चौक पर जलभराव हो गया। जलभराव से गुजरने वाले कई लोगों के वाहन पानी में फंस गए। साथ ही पैदल गुजरने वाले लोगों की आवाजाही बंद हो गई। चंडीघाट चौक से बैरागी कैंप को आने वाली सर्विस लेन पर जलभराव होने से शिवभक्त कांवड़ियों को परेशानी उठानी पड़ी।