• Tue, Sep 2025

Delhi Weather Updates: दिल्ली में समय से और पहले आ सकता है मॉनसून, मिलेगी गर्मी से राहत, जून का बारिश का कोटा पहले ही हो चुका है पूरा

Delhi Weather Updates: दिल्ली में समय से और पहले आ सकता है मॉनसून, मिलेगी गर्मी से राहत, जून का बारिश का कोटा पहले ही हो चुका है पूरा

नई दिल्ली: दिल्ली में मॉनसून के अनुमान से भी अधिक जल्दी पहुंचने की संभावना बन रही है। स्काईमेट के अनुसार 20 से 23 जून तक राजधानी में जोदार प्री-मॉनसून बारिश होगी। इसी दौरान मॉनसून की घोषणा की जा सकती है। मॉनसून यूं भी बुधवार को ईस्ट यूपी में एंट्री कर चुका है। इसके बाद वेस्ट यूपी के रास्ते मॉनसून की एंट्री दिल्ली में होती है। ऐसे में मॉनसून दिल्ली से महज दो कदम दूर है।

स्काईमेट के अनुसार 20 से 23 जून तक होने वाली प्री-मॉनसून बारिश में सबसे अधिक बारिश 20 और 22 जून को होने की संभावना है। गंगा के आसपास के इलाके और पश्चिम बंगाल पर बना निम्न दबाव क्षेत्र और साउथ ईस्ट राजस्थान पर बना दूसरा दबाव क्षेत्र मिलकर मॉनसूनी धारा को मजबूत कर रहे हैं। मॉनसून ने पश्चिमी भारत में तेजी से बढ़ते हुए गुजरात, मध्य प्रदेश और साउथ और ईस्ट राजस्थान को कवर कर लिया है। मॉनसून जयपुर तक पहुंच चुका है। ऐसे में दिल्ली अब बहुत दूर नहीं है। बुधवार को देर शाम तक बारिश नहीं हुई। बारिश थमने की वजह से लोग नमी भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर के समय धूप भी खिल गई। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 65 से 100 प्रतिशत तक रहा।

Expand article logo  पढ़ना जारी रखें

 होम पेज पर वापस जाएँ
पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आंधी आ सकती है। हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री तक रह सकता है। 20 जून को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री तक रह सकता है। 21 और 22 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों दिन बादल छाए रहेंगे। आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। हल्की से मध्यम बारिश रह सकती है। अधिकतम तापमान 34 से 37 और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री रह सकता है। 23 से 24 जून तक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंधी भी आ सकती है। अधिकतम तापमान 34 से 36 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है।

0

 

 

 

Good to know: How to open a can without a can opener