• Tue, Sep 2025

हफ्ते भर झमाझम होगी बारिश; कश्मीर से लेकर केरल तक अलर्ट, जानें अपने शहर के हाल

हफ्ते भर झमाझम होगी बारिश; कश्मीर से लेकर केरल तक अलर्ट, जानें अपने शहर के हाल

देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने से भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 7 दिनों तक बरसात के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है। इसके अलावा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र से तटीय आंध्र प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा और कर्नाटक व असम में चक्रवाती सर्कुलेशन देखा जा रहा है

 इसके चलते पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9 से 12 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। त्रिपुरा में 6 और 7 जून को, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 11 जून तक भारी बारिश की चेतावनी है।

Toyota Glanza
एड
Toyota Glanza
Toyota
अधिक जानें
call to action icon
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में मेहरबान बना हुआ है मौसम, इतने जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

Expand article logo  पढ़ना जारी रखें

 होम पेज पर वापस जाएँ
यह भी पढ़ें- बिहार में खराब मौसम से आफत, पटना समेत कई जिलों में बारिश; वैशाली में एक की मौत

आईएमडी के मुताबिक, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में 6 से 10 जून तक गरज-चमक के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में पूर्वी राजस्थान में 6 से 8 जून तक बदरा बरस सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में 11 और 12 जून को हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिम राजस्थान में 8 से 10 जून तक 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 6 से 12 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। साथ ही, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।