• Wed, Nov 2025

क्लासिक 350-हंटर छोड़ो, ये रहीं रेट्रो लुक वाली 5 धांसू मोटरसाइकिलें

क्लासिक 350-हंटर छोड़ो, ये रहीं रेट्रो लुक वाली 5 धांसू मोटरसाइकिलें

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को रेट्रो बाइक्स का नेता कहा जाता है। इसके अलावा आप अन्य ऑप्शंस के रूप में टीवीएस रोनिन, बुलेट 350, जावा 42, होंडा सीबी350 और ट्रायंफ स्पीड 4टी को घर ला सकते हैं। ये मोटरसाइकिलें भी रेट्रो फील देगी।

दोपहिया वाहनों के मामले में रेट्रो लुक वाली बाइक हमेशा से लोगों को पसंद आई है। इस तरह के बाइक्स पर घूमने में हर एज ग्रुप के राइडर्स को मजा आता है। Royal Enfield की Classic 350 इस सेगमेंट का लीडर माना जाता है।

Study Healthcare at GBS Dubai
एड
Study Healthcare at GBS Dubai
GBS Dubai
call to action icon
Royal Enfield Classic 350 एक पॉपुलर क्रूजर बाइक है, जो अपने रेट्रो स्टाइल, दमदार इंजन और कंफर्टेबल राइडिंग के लिए जानी जाती है। इसमें 349 सीसी का एयर कूल्ड इंजन, 5 स्पीड गियरबॉक्स और ड्युअल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

अगर आप रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 या हंटर खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखते हैं, तो भी इसी सेगमेंट में आपको कई ऑप्शंस मिल जाते हैं। आईए आज हम आपको उन पांच रेट्रो लुक बाइक्स के बारे में बताते हैं।
Ronin टीवीएस मोटर कंपनी की बाइक है। इसका इंजन Hunter 350 से स्मॉल है। इसमें 225.9 सीसी, सिंगल सिलेंडर, ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। इसके बावजूद भी 20.1 bhp पावर और 19.93 nm टॉर्क के साथ रॉयल एनफील्ड के मुकाबले में खड़ा है। इसमें भी हंटर 350 के जैसे 17 इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

बुलेट 350 रॉयल एनफील्ड का ही मॉडल है, जिसकी कीमत 1.76 लाख रुपए से लेकर 2.21 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। इसमें आपको डुएल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम ABS, 300 MM फ्रंट डिस्क और 270 MM रियर डिस्क मिलता है। इसमें 2.0 लीटर क्षमता वाला इंजन मिलता है।

Triumph बाइक ने Speed 4t मॉडल को न्यू ड्युअल टोन कलर्स के साथ अपडेट किया है, जिसकी कीमत 2.03 लाख रुपए है। इसके सिंगल टोन मॉडल की कीमत 1.98 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। इसमें आपको 398.15cc लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह 30.6 bhp पावर और 36 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

होंडा मोटर कंपनी के CB350 RS दो ट्रिंप्स में उपलब्ध है। पहला DLX और दूसरा DLX Pro है। इसमें 348.36 सीसी का इंजन मिलता है। यह 21 bhp पावर और 30 nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स और एक एनालॉग मीटर है।

Java 42 में आपको 295 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा। यह इंजन 27 bhp पावर और 26.84 nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस बाइक के फ्रंट में 18 इंच और रियर में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें ट्विन एग्जॉस्ट और ड्युअल चैनल ABS भी लगा हुआ है।