• Fri, Jun 2025

पैसेंजर ट्रेन रद्द होने पर भड़के रेल यात्री

पैसेंजर ट्रेन रद्द होने पर भड़के रेल यात्री

नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरकटियागंज जंक्शन से गोरखपुर कैंट जाने वाली 55095 पैसेंजर ट्रेन के अचानक रद्द होने से रेल यात्रियों ने जबरदस्त नाराजगी जताई है। दरअसल, शनिवार की शाम में उक्त ट्रेन से यात्रा करने को लेकर रेल यात्री जब नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंचे,

 तब उक्त ट्रेन के रद्द होने की सूचना मिली। इसको लेकर रेल यात्रियों का गुस्सा परवान चढ़ गया। यात्री संतोष कुमार,गोरख सिंह, राजकुमार राम, मुन्ना मियां, शबाना खातून आदि ने बताया कि वे लोग मरीज लेकर यहां पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के बाद गोरखपुर कैंट जाने वाली उक्त ट्रेन के रद्द होने की जानकारी मिली है। इससे यात्री बुरी तरह से परेशान हैं।

Mutual Funds Sahi Hai
एड
Mutual Funds Sahi Hai
Mutual Funds Sahi Hai
अधिक जानें
call to action icon
गौरतलब है कि बढ़नी जंक्शन से नरकटियागंज आने वाली 55040 पैसेंजर ट्रेन शनिवार को अचानक रद्द हो गई। जबकि इसी ट्रेन का रैक 55095 पैसेंजर ट्रेन बनकर नरकटियागंज जंक्शन से गोरखपुर कैंट जाता है। ऐसे में बढ़नी जंक्शन से ट्रेन नहीं आने पर रेल प्रशासन ने गोरखपुर कैंट जाने वाली ट्रेन को रद्द कर दी। रेल यात्रियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि ट्रेनों के अचानक रद्द होने से रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उधर, स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि उक्त ट्रेनों का परिचालन एन ई रेलवे द्वारा किया जाता है। ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने के कारणों की जानकारी उन्हें नहीं है। गौरतलब है कि बढ़नी से आने वाली पैसेंजर ट्रेन यहां से शाम में गोरखपुर के लिए रवाना होती है। अनेक रेल यात्रियों ने बताया कि बिना कोई कारण बताए इस ट्रेन को महीने में तीन चार बार रद्द कर दिया जाता है। उनका कहना है कि इस रेलखंड पर वैसे ही ट्रेनों की संख्या कम है और ऊपर से ट्रेन रद्द करने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। करीब 6 घंटे बाद दूसरी पैसेंजर ट्रेन से रेल यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा।