• Tue, Sep 2025

UP Weather: यूपी में आज से छंटे बादल, हवाओं से राहत, बढ़ेगी तपन-गर्मी

UP Weather: यूपी में आज से छंटे बादल, हवाओं से राहत, बढ़ेगी तपन-गर्मी

पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को यूपी के कई जिलों में दिखा। शहरों में हल्के बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। इससे दिन और रात का पारा सामान्य से काफी कम रहा। दिन का पारा 03 और रात का तापमान सामान्य से 04.5 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार के लिए कोई अलर्ट नहीं है। तेज धूप रहेगी और पारा भी चढ़ेगा। जून की शुरुआत में आंधी, पानी ने तापमान गिराया। बुधवार को जिलों में यलो से ऑरेंज अलर्ट रहा।

अभी भी नमी अधिक, अब बढ़ेगी उमस
वातावरण में नमी का प्रतिशत कम नहीं हुआ है। अधिकतम नमी 66 और न्यूनतम 42 फीसदी रही। तापमान बढ़ने के साथ नमी घटेगी। जब तक नमी नहीं घटती है तब तक उमस भरी गर्मी हो सकती है। बुधवार को पश्चिमी हवाएं चलीं। इसकी रफ्तार कम रही। गुरुवार से इसकी रफ्तार बढ़ेगी। औसतन 08-10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ते ही लू का अहसास शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, सीएम योगी उतारेंगे आरती

जून में अब तक नहीं चढ़ा पारा
नौतपा दो जून को खत्म हो गया लेकिन इस दौरान पारा नहीं चढ़ा। यही नहीं जून के प्रथम चार दिवसों में भी तापमान सामान्य से काफी कम रहा है। इस माह सर्वाधिक तापमान 01 जून को 38.4 डिग्री रहा है। शेष दिवसों में पारा इससे कम रहा है। मई की तरह जून में भी रात का पारा एक भी दिन 30 डिग्री या इससे आगे नहीं बढ़ा है। फिलहाल जून में गर्मी बेहद सामान्य और सहने वाली रही है।

RuPay UPI
एड
RuPay UPI
RuPay
अधिक जानें
call to action icon
12-13 से फिर विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, यदि स्थानीय स्तर पर कोई विक्षोभ नहीं बनते हैं तो 12-13 जून को पाकिस्तान की ओर से नया विक्षोभ प्रभाव डालेगा। इससे पहले तापमान बढ़ेंगे लेकिन फिर तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि हल्के विक्षोभ अभी भी बन सकते हैं। इसका असर यदि उत्तर प्रदेश में पड़ता है तो तीन से चार दिन बाद तापमान फिर गिरने लगेगा।

मानसून का करें इंतजार
मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि मानसून की गति अब तक सामान्य है। यदि यह मौसमी सिस्टमों के कारण बीच में नहीं रुकता है तो प्रदेश में 20 जून तक यह दस्तक दे देगा। यदि हवा की दिशा अनुकूल रही तो मानसून 20-23 जून तक पहुंच जाएगा। फिलहाल आसमान साफ रहेगा। दिन का तापमान बढ़ेगा।