बिहार में यात्रा पर निकलेंगे राहुल और तेजस्वी, एनडीए सरकार की खामियां गिनाएंगे
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में महागठबंधन एकजुट होकर जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहा है। इसे यात्रा का नाम दिया गया है। यह तय नहीं हुआ कि यात्रा का क्या रूप होगा। पदयात्रा होगी, या इसके लिए वाहनों का सहारा लिया जाएगा। विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि सरकार अचेत है। डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दे