भारत-यूरोप के बीच व्यापार समझौता आज से लागू, क्या-क्या चीजें होंगी सस्ती
भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (TEPA) बुधवार से प्रभावी हो गया है। इसके तहत अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) करने का वादा किया गया है। यह समझौता 10 मार्च 2024 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित हुआ था। EFTA में स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन शामिल हैं।